CG Weather Update Today: सावन के बाद भी नहीं थमेगा बारिश का दौर, रायपुर समेत 22 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, देखें अपने जिले के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सावन का महीना बीतने के बाद भी मानसून की रफ्तार सुस्त नहीं पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे राज्य में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। रक्षाबंधन के दिन राजधानी रायपुर में लोगों को हल्की धूप और उमस का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि 29 अगस्त से प्रदेश भर में बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता दोनों बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के सिस्टम का असर

CG Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस नए सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल और तापमान में आएगी गिरावट

CG Today Weather News: राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में 29 अगस्त को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहने का अनुमान है। दिन के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

22 जिलों में मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट

CG Rainfall Update: मौसम विभाग ने शनिवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबी, जशपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों को वज्रपात की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कुसमी और रामानुजगंज में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

CG Today Raipur Weather News: बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मध्यम दर्ज की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुसमी में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा रामानुजगंज और भैसमा में 6-6 सेंटीमीटर, जबकि कुनकुरी, वाड्रफनगर, कोरबा और करतला में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में और सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में राज्य में कुल मौसमी बारिश सामान्य से 3 प्रतिशत कम है।

Also Read: Food Price Hike: रसोई के बजट में उछाल, जानिए किन वजहों से महंगी हुईं खाने-पीने की चीजें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button