
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का जोरदार आगाज हो चुका है, जिसके लिए लोगों को तैयार रहने की जरूरत है। उत्तरी हवा के लगातार आगमन और मध्यप्रदेश के ऊपर बने एंटी साइक्लोन के कारण प्रदेश में अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही ठंड का असर पूरे प्रदेश में साफ नजर आ रहा है, जिसके चलते कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
अगले 5 दिनों के लिए शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी
CG Today Weather Yellow Alert: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना नहीं है, इसलिए ठंड के इस प्रभाव में अगले पांच दिनों तक बहुत ज्यादा कमी आने की कोई संभावना नहीं है।
तेजी से लुढ़का पारा, माना में शीतलहर जैसी स्थिति
Today Weather News: उत्तरी ठंडी हवा का असर सीमावर्ती क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। बलरामपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। राजधानी रायपुर के नजदीक माना में तो रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे वहां शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। बिलासपुर और रायपुर शहरी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान तीन से पाँच डिग्री नीचे चला गया है, जिससे कँपकँपी छूट रही है।
उत्तर-पूर्वी हवाएं और तमिलनाडु की बारिश बनी वजह
Today Weather Update: मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश में अचानक बढ़ी इस ठंड के पीछे मुख्य कारण उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं हैं, जो पूरे प्रदेश में असर दिखा रही हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु में हो रही अच्छी बारिश को भी छत्तीसगढ़ में ठंड लाने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते अगले चौबीस घंटों में भी राज्य में ठंड की यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Today Weather Update: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पाँच दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, और अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और दिनभर ठंड का एहसास हो रहा है।



