
CG Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो सकता है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अब भी अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Weather Alert: मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
CG Today Weather News : प्रभावित जिले: रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय रहा है।

Temperature Drop: मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अब राज्य में न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) गिर सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।
Rainfall Report: पिछले 24 घंटों में नानपुर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अकलतरा, पिपरिया, पथरिया, मुंगेली, छुरा, महासमुंद, कांकेर और सुकमा में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
Raipur Forecast: राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 31°C, न्यूनतम तापमान: 21°C रहने का अनुमान है।



