CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अभी थमा नहीं है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

  • राजनांदगांव – 60 मिमी (6 सेमी)
  • गंडई, भानुप्रतापपुर – 5 सेमी
  • बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा – 4 सेमी
  • लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा – 3 सेमी
  • नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुन्दा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंढरिया – 2 सेमी
    कई अन्य इलाकों में इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का हाल

Today Weather News: राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा और भुज से होकर गुजर रही है। इसी बीच उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है।

यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के पास अवदाब का रूप ले सकता है। इसके बाद 27 सितंबर तक तटीय क्षेत्रों को पार करने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश और दक्षिण आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक गर्त (ट्रफ लाइन) बना हुआ है, जो बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

Also Read: विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान का आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button