CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज भी तांडव मचाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां जानें कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update Today: रायपुर. बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को नया सिस्टम बनने से पहले ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज कहां बरसेंगे बादल

Today Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना है –
उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली।

रायपुर का मौसम

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में घने बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिलों में आज बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिलहाल वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से गुजर रही है।
  • दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
  • 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर में एक नया चक्रीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके असर से 1 अक्टूबर को उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा।
  • इस सिस्टम के कारण 1 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज होने के आसार हैं।

Also Read: र में चुपचाप हो रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल ने अचानक मारी एंट्री, फिर जो हुआ…हैरान कर देगा मामला…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button