
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
कहां-कितनी हुई बारिश
- करतला में सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश दर्ज हुई।
- दंतेवाड़ा, बास्तानार, बेलरगांव, मैनपुर और भनपुरी में 2-2 सेमी वर्षा हुई।
- तखतपुर, बीजापुर और दुर्गकोंदल में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
Synoptic System: मौसम में लगातार बदलाव
CG Today Rainfall: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका इस समय जैसलमेर से होते हुए दक्षिण राजस्थान, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर और गोपालपुर से बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से तक सक्रिय है।

- दक्षिण राजस्थान के निम्न दाब क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड तक असर डाल रहा है।
- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र तट पर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है।
CG Today Weather News: इन्हीं सिस्टम्स के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
राजधानी में मौसम का हाल
Today Raipur Weather Update: आज रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बादल गरजने और चमकने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
- अधिकतम तापमान: लगभग 35 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: लगभग 25 डिग्री सेल्सियस
Also Read: CG Crime News : गरियाबंद जिले में फिश करी को लेकर बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में सनसनी



