
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार की रात झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना
Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में औसतन 994 मिमी वर्षा
Raipur Today Weather News: अब तक प्रदेश में औसतन 994 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो इस वर्ष के मानसून का लगभग 87% है। बलरामपुर जिला सर्वाधिक वर्षा वाला जिला रहा है, जहां अब तक 1344.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 54% अधिक है। वहीं बेमेतरा सबसे कम वर्षा वाला जिला है, जहां मात्र 472 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से करीब 50% कम है।
मानसून की स्थिति
CG Today Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण ओडिशा-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो लगभग 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इससे छत्तीसगढ़ में लगातार नमी आ रही है और बारिश के हालात बने हुए हैं।

अलर्ट पर कई जिले
IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, बालोद, गरियाबंद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read: NHM कर्मियों की हड़ताल के बीच 25 संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति, आदेश जारी



