CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, जानिए आपके जिले का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे स्थानीय निवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य के करीब रही है, जिसमें महज 6 प्रतिशत की मामूली कमी दर्ज की गई है।

9 जिलों में आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट

CG Today Weather News: मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों के 9 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के निवासियों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अगले 48 घंटों में बढ़ेगा मानसून का दायरा

CG Monsoon Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों की तीव्रता और वितरण में तेजी देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो पखांजूर में सर्वाधिक 5 सेमी, सोनहत और मालखरौदा में 4-4 सेमी, जबकि सूरजपुर और बिहारपुर में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर और दुर्ग में तापमान की स्थिति

Today Raipur Weather News: प्रदेश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में ही 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर की बात करें तो 11 सितंबर को शहर का आसमान आमतौर पर बादल से घिरा रहेगा। दिन के दौरान गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बौछारें पड़ने का अनुमान है। रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button