
रायपुर CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। इसके बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकल आई। धूप चढ़ते ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम तक स्थिति और असहज हो गई।
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
- कोरिया जिले के सोनहत में सबसे ज्यादा 9 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
- पेंड्रा में 4 सेंटीमीटर, बिलाईगढ़ में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई।
- केल्हारी, पेंड्रा रोड, रामानुजगंज, रघुनाथ नगर, भटगांव, चलगली और चांदो में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
- बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
- रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान
Today Weather News: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधियों में कमी रहेगी। इसके बाद प्रदेश में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
- रायपुर शहर में 20 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
- अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

इन जिलों में अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग की अपील
CG IMD Alert: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें। बारिश और बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर रुकने से बचें।



