
CG Weather Update Today: स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को बाहर घूमने का मन बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर जान लें। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है, जिनमें सरगुजा संभाग के जिले प्रमुख हैं। वर्तमान मानसूनी सीजन में अब तक औसत से महज 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य माना जा रहा है।
प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
CG Today Heavy Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में गर्जना, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में छाए काले बादल, जानिए कैसा रहेगा तापमान
Raipur Today Weather Update: राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान में घने बादल डेरा डाले हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दुर्ग में सबसे ज्यादा 31.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
जानिए बीते 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश
CG Today Weather News: राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोटाडोल में सर्वाधिक 13 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा शंकरगढ़ और पौड़ी उपरोरा में 11 सेंटीमीटर, जबकि सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथ नगर में 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जनकपुर-भरतपुर में 7 सेमी, बलरामपुर, वाड्राफनगर और चलगली में 6 सेमी तथा रतनपुर, कुनकुरी, कोरबा और सकरी में 5 सेमी तक पानी बरसा है।

अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा मानसूनी बारिश का दौर
Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। लगातार हो रही इस बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, हालांकि जलभराव वाले इलाकों में यात्रा करते समय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



