CGPSC Mains Exam 2025 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (Interview) के लिए किया गया है। आयोग द्वारा 20 विभिन्न सेवाओं के कुल 265 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से आयोजित किए जाने की संभावना है।
इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
अनिवार्य दस्तावेज सत्यापन: साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित इंटरव्यू तिथि से एक दिन पहले आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पद अग्रमान्यता (Post Preference): साक्षात्कार के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसकी तिथि आयोग अलग से जारी करेगा।
CGPSC Mains Result 2025 कैसे डाउनलोड और चेक करें?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं।
STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_MAINS_WRITTEN_EXAM_RESULT (31-08-2026) लिंक पर क्लिक करें।
साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाली पीडीएफ सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक: CG Forest Guard Bharti Important Links
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।