
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 की प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत कुल 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालीफाई किया है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं, या नीचे दी गई इमेज पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
cgpsc-result_compressedआवश्यक जानकारी: 246 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 246 पदों में से सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद और डीएसपी के 21 पद हैं। पिछले साल डीएसपी के लिए कोई पद नहीं था, लेकिन इस बार आयोग ने 21 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
मेंस परीक्षा की तिथि की घोषणा
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (मेंस) में सम्मिलित होना होगा। आयोग ने मेंस परीक्षा की तिथि 26, 27, 28 और 29 जून 2025 निर्धारित की है। इस परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करना होगा, जिसके संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।



