प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास कार्यक्रम में बदलाव: इस दिन एकदिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का रायपुर प्रवास कार्यक्रम में बदलाव किया गया है अब छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए छत्तीसगढ़ पहुचंगे। पहले प्रधानमंत्री का आगमन 31 अक्टूबर की रात को होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री अब एक एकदिवसीय दौरे पर 1 नवंबर को ही रायपुर पहुंचेंगे।

1 नवंबर को सुबह रायपुर पहुँचेंगे पीएम मोदी

बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 9:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा अब केवल एक दिन का कर दिया गया है।

सत्य साईं अस्पताल और ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में भागीदारी

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम नया रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में होगा, जहाँ वे कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत, वे ब्रह्माकुमारी संस्था के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

नए विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का लोकार्पण होगा। नया रायपुर में बने इस आधुनिक विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में पीएम शामिल होंगे।

आदिवासी संग्रहालय और राज्योत्सव में होंगे शामिल

विधानसभा भवन के कार्यक्रम के बाद, प्रधानमंत्री नया रायपुर में आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद, वह शाम 3:00 बजे राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

शाम 5 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना

राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भागीदारी के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Also Read: सरकारी कर्मचारियों के लिए हाई कोर्ट का अहम फैसला: आपराधिक मामले में बरी होने से विभागीय कार्रवाई समाप्त नहीं होगी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button