छत्तीसगढ़

NTPC में जूनियर इंजीनियर की नौकरी के नाम पर ठगी: जांजगीर के युवक से रायपुर के होटल मेंवसूली रकम, डेढ़ लाख लेकर आरोपी फरार

राजधानी रायपुर में जांजगीर जिले के एक युवक के साथ ठगी की वारदात हो गई है। आरोपी ने युवक को NTPC में जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी लगने के बहाने डेढढ़़ लाख वसूल लिए। फिर अपना मोबाइल बंद कर घर से फरार हो गया। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मनीष कुमार ने शनिवार को राजेंद्रनगर थाने में FIR दर्ज करवाई। जिसमें पुलिस को बताया कि वह बलौदा थाना जांजगीर का रहने वाला है। उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में सरायपाली के दामोदर प्रधान से हुई थी। दोनों न्यू राजेन्द्रनगर रायपुर के एक होटल पर मिले। दामोदर ने उसे NTPC में जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी लगने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने 3 लाख रुपए मांगे।

डेढ़ लाख लेकर फरार

मनीष, आरोपी के झांसे में आ गया। उसने 14 जनवरी 2024 को लाख रुपए दिए। फिर फरवरी में 50 हजार और दे दिए। आरोपी डेढ़ लाख रुपए लेकर नौकरी की बात पर टालमटोल करने लगा। आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और घर से भी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button