छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, अब 2026 तक बने रहेंगे विधानसभा सचिव

रायपुर: Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। शर्मा का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा था, लेकिन कार्यकाल में एक साल की सेवावृद्धि मिलने के बाद अब वे 30 नवंबर 2026 तक विधानसभा सचिव के पद पर बने रहेंगे। इस निर्णय से विधानसभा सचिवालय के कार्य में निरंतरता बनी रहेगी।

विधानसभा सचिवालय में कामकाज संभालने का लंबा अनुभव

दिनेश शर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा सचिव बनाया था। उन्होंने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ भी करीब-करीब दो साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शर्मा के पहले चंद्रशेखर गंगराड़े और देवेंद्र वर्मा को भी विधानसभा सचिव के तौर पर सेवावृद्धि मिली थी।

शर्मा के कार्यकाल में सचिवालय का काम सुचारु रहा

माना जा रहा है कि दिनेश शर्मा ने अब तक अपने कार्यकाल में विधानसभा के सचिवालय का कामकाज सुचारु रूप से निपटाया है, जिसके चलते उन्हें सेवावृद्धि दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष का यह फैसला प्रशासनिक अनुभव को महत्व देने और सचिवालय के महत्वपूर्ण कार्यों में स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक कदम है।

Also Read: CG Assembly Winter Session: नए विधानसभा भवन में पहला सत्र! शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने लगाए 628 सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button