Sai Cabinet Meeting: 30 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक: मुख्य सचिव का बदलाव बनेगा खास वजह

रायपुर: Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुद्दों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टि से भी खास होगी, क्योंकि इसी दिन मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और नए मुख्य सचिव के रूप में विकास शील पदभार ग्रहण करेंगे। बैठक में जहां अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी, वहीं विकास शील का स्वागत किया जाएगा।

एजेंडे पर क्या होगा खास

बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की संभावना है। इस बार बारिश से हुई क्षति पर विशेष तौर पर विचार किया जा सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव से सड़कों, फसलों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

विदाई और स्वागत का अवसर

इस बैठक का मुख्य आकर्षण मुख्य सचिव स्तर पर होने वाला बदलाव रहेगा। लंबे समय तक राज्य प्रशासन में अपनी भूमिका निभाने वाले अमिताभ जैन के कार्यकाल का यह अंतिम दिन होगा। इसी दिन अपराह्ण में विकास शील नए मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में यह बैठक नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ प्रशासनिक बदलाव की गवाह भी बनेगी।

Also Read: Minimata Mahtari Jatan Yojana: मिनीमाता महतारी जतन योजना: बच्चे के जन्म पर मिलते हैं 20,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button