CG New Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ अवकाश सूची 2026 घोषित: इस साल मिलेंगी इतनी छुट्टियाँ

रायपुर: Chhattisgarh Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने साल 2026 के लिए राज्य में सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की तिथियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा जारी इस अवकाश कैलेंडर में, कुछ प्रमुख त्यौहारों के रविवार को पड़ने के कारण छुट्टियाँ कम होने की संभावना है।

वर्ष 2026 के अवकाश की मुख्य जानकारी

नए साल 2026 के लिए जारी अवकाश सूची की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

  • सामान्य अवकाश: 23 दिन
  • सार्वजनिक अवकाश: 16 दिन
  • ऐच्छिक अवकाश: 56 दिन

रविवार को पड़ने वाले प्रमुख त्यौहार

इस साल कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण उनके लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है:

  • दीपावली
  • महाशिवरात्रि
  • इसके अलावा, ऐच्छिक अवकाशों की सूची में भी कुछ त्यौहार रविवार को पड़ने के कारण शामिल नहीं किए गए हैं।

Also Read: Bank Holidays November 2025: नवंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

16 दिन सार्वजनिक अवकाश

निम्न 16 दिनों को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया गया है:

  • जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • मार्च: होली
  • अप्रैल: ईद-उल-फितर, महावीर जयंती, बैंको की वार्षिक लेखाबंदी, गुड फ्राइडे
  • मई: बुद्ध पूर्णिमा
  • जून: ईद-उल-जुहा (बकरीद)
  • जुलाई: मोहर्रम
  • अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), कृष्ण जन्माष्टमी
  • अक्टूबर: महात्मा गांधी का जन्म दिवस, दशहरा (विजयादशमी)
  • नवंबर: गुरुनानक जन्म दिवस
  • दिसंबर: क्रिसमस दिवस

ऐच्छिक अवकाशों की पूरी सूची

कर्मचारियों के लिए 56 ऐच्छिक अवकाश (Optional Holiday) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी सुविधानुसार कुछ अवकाश चुन सकते हैं। इन ऐच्छिक अवकाशों में शामिल हैं:

त्यौहार/जयंतीविवरण
जनवरीनववर्ष दिवस, सावित्री बाई फुले जयंती, छेरछेरा पुन्नी/माता शाकंभरी जयंती, हजरत अली का जन्म दिवस, राजिम भक्तिन माता जयंती, विश्व हिन्दी दिवस, मकर संक्रांति/पोंगल, शहीद गैंदसिंह शहादत दिवस, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती।
फरवरी/मार्चबसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती, शब-ए-बारात, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती, होली (होलिका दहन), भाई दूज (होली)।
अप्रैल/मईगुड़ी पाड़वा, चैट्रीचण्ड, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस, जमात-उल-विदा, गुहा निषादराज जयंती, हाटकेश्वर जयंती, धरती पूजा (खद्दी पर्व), श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती, वैशाखी, सेन जयंती, परशुराम जयंती, शंकराचार्य जयंती, छत्रसाल जयंती / महाराणा प्रताप जयंती, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल-9), वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस।
जून से अक्टूबररथयात्रा, पारसी नववर्ष, नाग पंचमी, ओणम, हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, डॉ. सैय्यदना, साहब जी जन्मदिवस, प्राणनाथ जयंती, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या, दशहरा (महाअष्टमी), दशहरा (महानवमी), महर्षि वाल्मिकी जयंती / महाराजा अजमोढ देव जयंती / टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव / कुवॉर पूर्णिमा “करम परब” (त्यौहार), करवाचौथ व्रत।
नवंबर/दिसंबरदीपावली (दक्षिण भारतीय), दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा), भाई दूज (दीपावली), भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, नामदेव जयंती, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस, गुरू तेगबहादुर का शहीदी दिवस, दत्तात्रेय जयंती।

Also Read: CG School Holidays November 2025: नवंबर में स्कूली बच्चों की मौज इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button