छत्तीसगढ़ मंत्रियों का शपथ ग्रहण: तीन नए चेहरे कैबिनेट में शामिल, ये विभाग मिल सकते हैं…

Chhattisgarh Ministers Shapath Grahan: राजभवन रायपुर में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत राज्यगीत की धुन से हुई और इसके बाद एक-एक कर तीनों विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को शपथ लेने पर बधाई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी मंत्री पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश में विकास व सुशासन का नया अध्याय जोड़ेंगे।

अब कुल 14 मंत्री कैबिनेट में

तीन नए चेहरों के शामिल होने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। फिलहाल विभागों का बंटवारा होना बाकी है। राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि किसे कौन-सा मंत्रालय मिलेगा।

गजेंद्र यादव बने मंत्री

शपथ लेने वालों में सबसे पहले दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव का नाम आया। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में जगह बनाई। गजेंद्र यादव लंबे समय से संगठन और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने राज्यपाल के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली। वे अपने क्षेत्र में किसान और ग्रामीण मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले नेताओं में गिने जाते हैं।

अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल कैबिनेट में

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल तीसरे मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। वे व्यापारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं और लंबे समय से स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

विभागों पर टिकी नजर

शपथ ग्रहण के बाद अब सबसे बड़ा सवाल विभागों के बंटवारे का है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे पं. रविशंकर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें स्कूल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सौंपे जाने की संभावना है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा विभाग लिया जा सकता है।

वहीं चर्चा है कि गुरु खुशवंत साहेब को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग दिया जा सकता है। यदि उपमुख्यमंत्री अरुण साव से यह विभाग हटता है तो खुशवंत इसके नए मंत्री होंगे। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग भी उनके पास जा सकता है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button