CG ED Raid Breaking: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह ED की रेड, दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

ED Raid In Bhilai: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (पीए) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित निवास पर मंगलवार सुबह-सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे 8 अधिकारी

ED Raids Bhupesh Baghel PA: प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी के करीब 8 अधिकारियों की टीम तड़के सुबह दो वाहनों में सवार होकर के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई वाले मकान पर पहुंची। टीम ने तुरंत घर के भीतर प्रवेश किया और वहां मौजूद तमाम वित्तीय व व्यक्तिगत दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मकान के बाहर और आसपास केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

जांच के दौरान खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज

मौके पर मौजूद ईडी के अधिकारी घर के भीतर मौजूद अलमारियों, फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है कि यह छापेमारी किस पुराने मामले या लेनदेन से जुड़ी हुई है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इसको लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

रेड के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ने के आसार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इतने करीबी सहयोगी के घर ईडी की रेड पड़ने के बाद से राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आगामी दिनों में इस कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी तीर चलने की पूरी संभावना है। फिलहाल अधिकारी घर के अंदर अपनी पड़ताल में जुटे हैं और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जब्त सामान या मामले का पूरा विवरण सामने आ सकेगा।

Also Read: Jhiram Ghati Case Update: झीरम घाटी नक्सली हमले में टला NIA कोर्ट का फैसला, अब 5 सितंबर को आएगा ऐतिहासिक निर्णय, जानिए क्यों पांच दिन आगे बढ़ा फैसला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button