केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिला 3,462 करोड़; सीएम साय कहा- यह महत्वपूर्ण राशि…

रायपुर: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ₹3,462 करोड़ का अतिरिक्त कर आवंटन जारी किया है। यह राशि राज्यों को सामान्य मासिक कर हिस्सेदारी के रूप में दी गई है, जिसे 10 अक्टूबर को जारी किया जाना था, लेकिन समय से पहले ही जारी कर दिया गया है। इस कदम से छत्तीसगढ़ सरकार को अपनी विकास और कल्याण योजनाओं को गति देने और नई पूंजीगत परियोजनाओं में निवेश करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, बताया ‘उल्लेखनीय उपहार’

केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को मिलाकर कुल ₹1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ का हिस्सा ₹3,462 करोड़ है। इस पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “कर हस्तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को ₹3,462 करोड़ स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार।”

उन्होंने आगे लिखा कि, “यह आवंटन वास्तव में मोदी सरकार की ओर से राज्य की जनता के लिए एक उल्लेखनीय उपहार है। यह महत्वपूर्ण राशि राज्य के वित्तीय संसाधनों को और सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी और कल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देगी। हमारी दोहरी इंजन वाली सरकार छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अन्य प्रमुख राज्यों को मिली राशि

छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रमुख राज्यों को भी उनकी हिस्सेदारी के अनुसार बड़ी राशि जारी की गई है:

  • उत्तर प्रदेश: ₹18,227 करोड़
  • बिहार: ₹10,219 करोड़
  • मध्य प्रदेश: ₹7,976 करोड़
  • पश्चिम बंगाल: ₹7,644 करोड़
  • महाराष्ट्र: ₹6,418 करोड़
  • राजस्थान: ₹6,123 करोड़
  • ओडिशा: ₹4,601 करोड़
  • तमिलनाडु: ₹4,144 करोड़
  • कर्नाटक: ₹3,705 करोड़
  • झारखंड: ₹3,360 करोड़

Also Read: Basant Ageawal Expose: धर्म की आड़ में अवैध प्लाटिंग का साम्राज्य! भू-माफिया बसंत अग्रवाल का खुला राज़, शासन-प्रशासन तक को साधने की कोशिश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button