CG DEO Transfer List 2026: एक साथ इतने शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर, शासन ने जारी किया आदेश, देखें सूची

CG DEO Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 13 जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी इस नवीनतम सूची के अनुसार, स्थानांतरित सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में प्रभारी डीईओ के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

दो अन्य अधिकारियों की भी बदली गई जिम्मेदारी

CG School Officers Transfer: डीईओ स्तर के अधिकारियों के अलावा विभाग ने दो अन्य प्रमुख शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया है। डाइट जांजगीर-चाम्पा में कार्यरत प्राचार्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू को वहां से हटाकर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में नया पदभार सौंपा गया है।

इसके अलावा तिल्दा ब्लॉक के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरपी दास को रायपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button