
Chhattisgarh School Quarterly Exam Date: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक आयोजित होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जारी निर्देश के अनुसार पूर्व में गठित परीक्षा समितियों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
21 सितंबर से शुरू होंगी पहली से 12वीं तक की तिमाही परीक्षाएं
Chhattisgarh Board Exam Update: लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी तिथियों के मुताबिक प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से एक साथ शुरू होंगी। प्राथमिक कक्षाओं में पहले दिन 21 सितंबर को हिन्दी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी का पर्चा होगा। वहीं कक्षा तीसरी से पांचवीं तक 24 सितंबर को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी। पहली और दूसरी कक्षा के पेपर 23 सितंबर को समाप्त हो जाएंगे।

छठवीं से आठवीं तक के विषयों का तिमाही परीक्षा शेड्यूल
CG Half Yearly Exam Dates: कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर को हिन्दी और 22 सितंबर को गणित का पेपर होगा। इसके बाद 23 सितंबर को विज्ञान, 24 सितंबर को अंग्रेजी, 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान और 26 सितंबर को संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक के समय में संपन्न कराई जाएंगी।
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के लिए परीक्षा का समय और विषय
कक्षा नौवीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षाएं भी 21 सितंबर 2026 से ही प्रारंभ होंगी। इन कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। नौवीं में क्रमशः हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तृतीय भाषा की परीक्षाएं होंगी। दसवीं कक्षा में पहले दिन गणित का पर्चा होगा, जिसके बाद हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और अंतिम दिन विज्ञान की परीक्षा होगी। ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रमुख विषयों के अनुसार तिथियां निर्धारित की गई हैं।

वोकेशनल विषयों की परीक्षा के लिए अलग से समय निर्धारित
संशोधित समय-सारणी में व्यावसायिक पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है। आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, रिटेल, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे विषयों की परीक्षाएं मुख्य विषयों के बाद होंगी। कक्षा नौवीं और दसवीं के व्यावसायिक विषयों का पेपर 28 सितंबर 2026 को लिया जाएगा, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
1 दिसंबर से शुरू होंगी सभी कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं
तिमाही परीक्षा के शेड्यूल के साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथियां भी स्पष्ट कर दी गई हैं। पहली से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। कक्षा पहली से पांचवीं के लिए अंग्रेजी और पर्यावरण के पेपर 3 व 4 दिसंबर को होंगे, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षाएं 7 दिसंबर तक चलेंगी। नौवीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2026 को समाप्त होंगी।



