BCCI Ranji Trophy 2025: छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होंगे 3 रणजी ट्रॉफी मैच, 15 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का सबसे बड़ा घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट

रायपुर: BCCI Ranji Trophy 2025 बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने 2025-26 सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 से होगी।

दो चरणों में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के लीग मैच

Ranji Trophy Start Date: रणजी ट्रॉफी के मैच दो फेज में आयोजित किए जाएंगे।

  • पहला चरण: 15 से 19 नवंबर 2025
  • दूसरा चरण: 2 जनवरी से 1 फरवरी 2026

CG Ranji Trophy Team: इस तरह टीमें दो बार मैदान में उतरेंगी और अंतिम चरण के बाद प्लेऑफ और नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ को ग्रुप D में मिला स्थान, घरेलू मैदान पर होंगे 3 मुकाबले

BCCI Ranji Trophy: छत्तीसगढ़ को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में अन्य टीमें हैं:
मुंबई, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा।
छत्तीसगढ़ को रणजी ट्रॉफी के तीन घरेलू मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है।

सीके नायडू ट्रॉफी में भी छत्तीसगढ़ को मिली मेजबानी

CK Nayudu Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ सीके नायडू ट्रॉफी के भी तीन मुकाबले छत्तीसगढ़ में होंगे। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को ग्रुप डी में रखा गया है, जहाँ उसे उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और रेलवे जैसी टीमों से भिड़ना होगा। सीके नायडू ट्रॉफी भी दो चरणों में खेली जाएगी। इसका पहला चरण 16 अक्टूबर से शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए सुनहरा मौका

BCCI Domestic Cricket Calendar 2025: रणजी और सीके नायडू ट्रॉफी के कई मैचों की मेजबानी मिलना छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न केवल घरेलू खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा, बल्कि राज्य में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

Also Read: Gold Medal Winner: जापान से गोल्ड जीतकर लौटी नमी राय पारेख का भव्य स्वागत, कहा– “मैं बहू होकर जीत लाई, बेटियां कर सकती हैं और भी कमाल”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button