छत्तीसगढ़ के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

रायपुर: महासमुंद जिले के होनहार दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने छत्तीसगढ़ और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है। बेंगलुरु के कांतिराव एथलेटिक्स स्टेडियम में 11-12 जुलाई को आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने यह दूरी महज 4.36 मिनट में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

पूर्व छात्र रहे हैं फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के

सुखदेव फॉर्चून फाउंडेशन द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमापटपर (बागबाहरा खुर्द) के पूर्व छात्र हैं। प्रशिक्षक निरंजन साहू के मार्गदर्शन और सतत अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

पहले भी दिला चुके हैं छत्तीसगढ़ को गौरव

वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), बेंगलुरु में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी वे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025, नई दिल्ली और 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

छत्तीसगढ़ को गर्व, प्रशासन ने दी बधाई

सुखदेव की इस ऐतिहासिक जीत पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, समाज कल्याण उप संचालक संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे और पैरा स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। शासन ने भी यह स्पष्ट किया है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सुखदेव की यह जीत अब आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Also Read: Animesh Kujur: भारत को मिला नया स्प्रिंट स्टार: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर रेस 10.18 सेकंड में पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button