छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री साय आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, डोर टू डोर प्रचार करेंगे प्रत्याशी, दंतेवाड़ा-किरंदुल रेल सेवा 19 दिनों तक प्रभावित

रायपुर। 10 फरवरी 2025: आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम पहुंचेगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे तक मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। इस कार्यक्रम में वे छात्रों के साथ शिक्षा और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा करेंगे।

डोर टू डोर प्रचार के लिए निकले उम्मीदवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनावों के लिए कल यानी 11 फरवरी को मतदान होना है, और आज प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनावी प्रचार 9 फरवरी रात 12 बजे के बाद थम चुका था, अब सभी उम्मीदवार अंतिम समय में अपने-अपने वार्डों में प्रचार करने के लिए घर-घर जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव के परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

रेल सेवा पर दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच 19 दिनों तक असर पड़ेगा

जगदलपुर। बस्तर जिले में रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल सेवा प्रभावित रहेगी। दरअसल, भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस कारण इन 19 दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। हालांकि, किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का संचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा, जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा।

खोरपा-भटगांव में आयोजित होगा 21 कुंडीय अखंड महाकाली यज्ञ

अभनपुर। खोरपा-भटगांव के मां महाकाली सेवा समिति द्वारा 13 से 16 फरवरी तक 21 कुंडीय अखंड महाकाली यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ का शुभारंभ दस महाविद्या माताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ होगा। दूसरे दिन कलश यात्रा के बाद अखंड यज्ञ और हवन पूजा का आयोजन होगा। 16 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ माता का विसर्जन, नवदुर्गा झांकी और सांग बाना कला प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान प्रतिदिन जस सेवा और माता के भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। समापन दिवस पर जस सम्राट विवेक शर्मा और राजेश सिन्हा अपनी प्रस्तुति देंगे।

राजधानी रायपुर में आयोजित अन्य कार्यक्रम

आज राजधानी रायपुर में अग्रसेन महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा। इस आयोजन के तहत फैशन शो का आयोजन जैतूसाव मठ परिसर पुरानी बस्ती स्थित महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

Also Read: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: पहचान पत्र नहीं बना तो ये 18 दस्तावेज होंगे मान्य

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button