विदेश दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में होगा भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे को समाप्त कर दिल्ली पहुंचे। देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

रायपुर में होगा शानदार स्वागत

आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर लौटेंगे। वे स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ढाई बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर हैं। रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

विदेश यात्रा में हुई महत्वपूर्ण बातचीत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है और उन्होंने दोनों देशों के साथ संभावित आर्थिक सहयोग को लेकर कई अहम बातचीत की।

पीएम मोदी भी जापान में

मुख्यमंत्री साय के जापान दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 29 अगस्त को जापान पहुंचे हैं। वहां उन्होंने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देगी, जिससे दोनों देशों की जनता को फायदा होगा।

सीएम साय ने जापान में पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और जापान के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाएगी।

Also Read: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को सौंपी गई जिम्मेदारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button