CG School News: छत्तीसगढ़ के हर स्कूल में लागू होगा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, अब हर विद्यालय की होगी कड़ी निगरानी और प्रगति का मूल्यांकन, आदेश जारी

रायपुर CG School News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में अब ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ को तहसील और जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

स्कूलों में होगा सामाजिक मूल्यांकन

CG School Monitoring: इस योजना के पहले चरण में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) किया जाएगा। इसमें अभिभावकों, समुदाय और शिक्षकों की सहभागिता से छात्रों की शैक्षणिक स्थिति, स्कूल की बुनियादी सुविधाएं और शिक्षण-प्रशिक्षण के स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार सुधार की दिशा तय की जा सकेगी।

जनप्रतिनिधि और अफसर निभाएंगे मेंटर की भूमिका

School Reforms: दूसरे चरण में प्रत्येक जिले में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को दो-दो स्कूलों की निगरानी का जिम्मा सौंपा जाएगा। इन स्कूलों में ये अधिकारी मेंटोरशिप रोल निभाते हुए शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखेंगे और मॉडल स्कूल के रूप में उन्हें विकसित करने में मदद करेंगे।

भाषा और गणितीय कौशल पर विशेष ध्यान

Government Schools CG: शाला निरीक्षण के दौरान छात्रों की स्थानीय भाषा और गणितीय कौशल की समीक्षा की जाएगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की प्राथमिकताओं के अनुरूप होगी, जिसका उद्देश्य छात्रों की मूलभूत शिक्षा क्षमताओं में सुधार करना है।

जिलावार रैंकिंग और मॉडल स्कूलों की अवधारणा

District Ranking System: इस अभियान के अंतर्गत अब जिलावार रैंकिंग सिस्टम लागू (District Ranking System) किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में सतत मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्यभर में शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार संभव हो सके।

मेंटर नेटवर्क और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल

Mentorship Model: चुनिंदा स्कूलों में कॉलेजों और अन्य विभागों से मेंटर टीचर्स को नियुक्त किया जाएगा ताकि अकादमिक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध उपयोग, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर फोकस, तथा शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से मुक्ति दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

हाई सेकेंडरी स्कूलों को बनाया जाएगा मेंटरिंग हब

Quality Education: राज्य के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों को “शाला संकुल” के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आसपास के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए मार्गदर्शक (मेंटोरिंग सेंटर) का कार्य करेंगे। इससे योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और प्रशासनिक निगरानी की स्थायी व्यवस्था स्थापित की जा सकेगी।

साय सरकार का शिक्षा पर फोकस

CM Sai Government: इस अभियान से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह पहल सामुदायिक भागीदारी, अकादमिक मेंटरशिप और प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी प्रयास है।

Also Read: CG School Teacher Holidays News: छत्तीसगढ़ में इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी, DPI ने जारी किया आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button