छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत, 800 यात्री इन प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए हुए रवाना, मुख्यमंत्री साय ने दिखाया हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में 6 साल बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पुनः शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर 800 यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। इन यात्रियों को मदुरई, तिरुपति और रामेश्वरम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रियों के सफर के दौरान सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। ट्रेन में खाने-पीने के अलावा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर यात्रियों को शुभकामनाएं दी और उनके सुखमय यात्रा की कामना की।

मुख्यमंत्री साय का बयान: “हम वादा पूरा कर रहे हैं”

सीएम साय ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गौरवमयी बताया। उन्होंने कहा कि “आज हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पुनः शुभारंभ कर रहे हैं। यह योजना पहले डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू की गई थी, लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है और हम अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।” सीएम साय ने आगे कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन बुजुर्गों के लिए है, जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते थे।

यात्रियों के साथ 20 अधिकारी भी रहेंगे

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस यात्रा के दौरान यात्रियों की देख-रेख के लिए 20 अधिकारी भी उनके साथ जाएंगे। सरकार इस यात्रा को पूरी तरह से सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार का धन्यवाद भी किया कि इस योजना को फिर से शुरू किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर देने और उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also Read: CG Anganwadi  Sahayika Bharti 2025: इन जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर निकली भर्ती; जानिए पूरी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button