दिल्ली रवाना हुए CM साय, डिप्टी CM शर्मा और वित्त मंत्री चौधरी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय और डिप्टी CM शर्मा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात तय है। इस दौरान कर्रेगुटा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को ढेर करने वाले जवानों का गृह मंत्री अपने निवास पर सम्मान करेंगे।

किसानों को मिली 60,800 मीट्रिक टन यूरिया की सौगात

दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने 60,800 मीट्रिक टन यूरिया आबंटन किया है। इससे पहले भी 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया दिया गया था। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि किसानों के लिए विकल्प निकाला जाएगा। कांग्रेस से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है और चिंता उन्हें ही करनी चाहिए।

जीएसटी काउंसिल बैठक में शामिल होंगे वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में वे शामिल होंगे। चौधरी ने कहा कि GST 2.0 में बड़े सुधार किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसका ऐलान किया था। नए कानून से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, खपत बढ़ेगी और महंगाई में भी कमी आएगी।

Also Read: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर चाचा के गंभीर आरोप, बोले– ‘अवैध संबंधों से इसके चलते घर परिवार बर्बाद हो गया’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button