
रायपुर- CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है। इस आंदोलन की रणनीति तैयार कर कांग्रेस ने विभिन्न जिलों और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
Chaitanya Baghel: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार और ईडी की “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” के खिलाफ जनआक्रोश को प्रकट करने का माध्यम होगा।
कहां किसे सौंपी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

ED Action: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी जानबूझकर चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन की गई, ताकि मानसिक रूप से दबाव बनाया जा सके। इसके विरोध में यह आर्थिक नाकेबंदी शांतिपूर्ण तरीके से पूरे प्रदेश में की जाएगी।
Also Read: VIDEO: डिप्टी सीएम को पसंद नहीं आया मीडिया का सवाल, जवाब देने की बजाय लौट गए मंत्रीजी



