CM निवास घेराव को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, दीपक बैज ने रणनीति पर की बैठक

21 अप्रैल को सीएम हाउस घेरने का ऐलान, कांग्रेस का कानून-व्यवस्था पर हल्लाबोल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने ऐलान किया है कि 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की।

रणनीति तय, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां

बैठक में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। दीपक बैज ने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था की गिरती हालत और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरना अब जरूरी हो गया है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बना एक्शन प्लान

इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें सत्यनारायण शर्मा, मलकित सिंह गैदू, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रमोद चौबे, मदन तालेड़ा, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, गिरिश दुबे, ऐजाज ढेबर, दीपक मिश्रा, सकलेन कमादार, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन, सीमा वर्मा, शारिक रईस खान, अजय अग्रवाल, मो. सिद्दीक, प्रशांत ठेंगड़ी और नवीन चंद्राकर शामिल रहे।

क्या है कांग्रेस की मांग?

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं, और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। मुख्यमंत्री निवास घेराव के ज़रिए पार्टी सरकार को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करेगी।

अब देखना ये होगा कि कांग्रेस का ये हल्लाबोल सरकार पर कितना असर डालता है और 21 अप्रैल को रायपुर की सड़कों पर कितना जनसैलाब उतरता है।

Also Read:गरमी में ट्रैफिक की नयी व्यवस्था, अब दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक सिग्नल लाइट रहेंगे बंद, धूप में नहीं रहना होगा खड़ा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button