VIDEO: संगठन सृजन अभियान में सोते दिखे कांग्रेस नेता, मंच में महंत दे रहे थे पार्टी को मजबूत करने की सीख, वीडियो वायरल

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत के साथ ही जांजगीर में आयोजित बैठक सुर्खियों में रही। कारण था बैठक के दौरान कुछ कांग्रेस नेता झपकी लेते नजर आए। दिलचस्प बात यह रही कि मंच से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की नसीहत दे रहे थे, जबकि कई नेता पीछे की कुर्सियों पर ऊंघ रहे थे।

पार्टी संगठन को नया आकार देने की कोशिश

एआईसीसी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को जांजगीर में बैठक रखी गई, जिसमें यूपी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक बंसल बतौर ऑब्जर्वर पहुंचे। उनके साथ सत्यनारायण शर्मा, इग्रिड मेकलाउड और विधायक जनक ध्रुव भी मौजूद रहे।
बैठक से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए चरणदास महंत ने विवेक बंसल को सलाह दी कि वे केवल संगठनात्मक विषयों पर ही बात करें और प्रदेश की सरकार या राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी से बचें।

“संगठन में जिम्मेदारी अब काम के आधार पर मिलेगी”

बैठक को संबोधित करते हुए चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस में अब जिम्मेदारी सिर्फ उन लोगों को दी जाएगी, जिनका जनता से सीधा जुड़ाव हो और जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया हो। उन्होंने कहा,

“किसी सिफारिश से अब कोई पद नहीं मिलेगा, जनता से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही आगे लाया जाएगा।”

ऑब्जर्वर विवेक बंसल बोले—”पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं कड़े फैसले”

कार्यक्रम में विवेक बंसल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक जिले में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से राय ली जाएगी।

“कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन अब संगठनात्मक ढांचा कमजोर पड़ा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए सिरे से सृजन के निर्देश दिए हैं। छोटे से छोटे कार्यकर्ता की राय लेकर हम आगे बढ़ेंगे।”

प्रेस वार्ता में झपकी लेते दिखे नेता

कार्यक्रम का सबसे चर्चा में रहने वाला हिस्सा रहा प्रेस वार्ता, जहां पूर्व मंत्री शिव डहरिया और सत्यनारायण शर्मा कैमरों में झपकी लेते नजर आए।
जब मीडिया ने शिव डहरिया से इस पर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,

“अभी चिंतन चल रहा है।”

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखिए वीडियो-

Also Read: जांजगीर में डकैती की कोशिश नाकाम, NSUI अध्यक्ष समेत 5 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button