32,000 के जग खरीदी के बाद बलौदाबाजार में फिर विवाद, GeM Portal से वाटर प्यूरीफायर टेंडर पर सवाल

बलौदाबाजार: 32,000 रुपए प्रति नग की दर से जग खरीदी के बाद अब जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की नई खरीदी फिर विवादों में है। इस बार विभाग ने GeM Portal के माध्यम से वाटर प्यूरीफायर की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है, लेकिन टेंडर की शर्तों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

टेंडर में यह शर्त रखी गई है कि सप्लायर के पास पहले से महिला एवं बाल विकास विभाग में 1.50 करोड़ रुपए की सप्लाई का अनुभव होना चाहिए। साथ ही सप्लायर का कार्यालय विभागीय मुख्यालय से 100 किलोमीटर की सीमा के भीतर होना अनिवार्य बताया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये शर्तें भंडारक्रय नियम 2022 के खिलाफ हैं। आमतौर पर सरकारी खरीद में सभी पात्र सप्लायरों को भागीदारी का अवसर दिया जाता है ताकि प्रतिस्पर्धा बनी रहे और वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध हो सकें। लेकिन इस टेंडर की शर्तें एक बार फिर सवाल खड़े कर रही हैं।

सूत्रों का मानना है कि इस तरह की शर्तें जानबूझकर रखी जाती हैं ताकि केवल चुनिंदा सप्लायर ही पात्र बनें और उन्हें सीधा लाभ मिले। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह टेंडर भी किसी खास सप्लायर को फायदा पहुँचाने के लिए तैयार किया गया है?

Also Read: CG Anganwadi Bharti Scam: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! लाखों में हो रही नियुक्तियां, इन अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button