क्राइमकवर स्टोरीछत्तीसगढ़देश

खतरनाक मंजर: बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले के घटनास्थल पर 14 जवानों के पार्थिव शरीर खुले असमान के निचे मिले। जिन्हें लेने साथी जवान 24 घंटे बाद पहुंचे। खबर मिली है कि मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। शहीद जावानों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। वहीं ग्राउंड जीरो पर आसमान से UAV के माध्यम से पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है।

जावानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े निकाल कर ले गए माओवादी

क्षेत्र के मैदानी इलाके में ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई है। बीजापुर नक्सली हमले में चरों तरफ DRG और CRPF के जावानों की लाशें बिखरी पड़ी हैं। माओवादी जावानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े तक निकाल कर ले गए। घटनास्थल पर चारों तरफ ख़ौफ़नाक मंजर पसरा हुआ है।

जवानों को माओवादियों ने U-सेफ के एंबुश में फंसाया था

जानकारी मिली है कि पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में करीब 600 से अधिक संख्या में माओवादी थे। माओवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से जवानों पर हमला किया। माओवादियों ने U-सेफ के एंबुश में जवानों को फंसाया गया। बताया जा रहा है कि दो पहाड़ियों की चोटी पर माओवादियों ने एम्बुश बनाया था। इस वजह से जवानों को संभालने का मौका ही नहीं मिल पाया और नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button