Dantewada WCD Vacancy 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती दंतेवाड़ा, 5वीं और 12वीं पास के लिए ऑपरेटर और भृत्य के पदों पर निकली भर्ती

Dantewada WCD Vacancy 2026: कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास शाखा) जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा “नवा-बिहान योजना” के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑफलाइन माध्यम (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक) से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Dantewada WCD Recruitment 2026 Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा
योजना का नामनवा-बिहान योजना
पद का नामकंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य
कुल पद02
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
नौकरी स्थानदंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि18 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामपद संख्यावेतन
कंप्यूटर ऑपरेटर सह सहायक ग्रेड-0301₹18,000 / माह
भृत्य (Peon)01₹14,400 / माह
कुल पद02

यह भर्ती 1 वर्ष की संविदा (Contractual) अवधि के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

कंप्यूटर ऑपरेटर

  • 12वीं (10+2) उत्तीर्ण
  • स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण
  • DCA / PGDCA या डाटा एंट्री से संबंधित 1 वर्ष का डिप्लोमा
  • हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग गति 10000 Key Depression प्रति घंटा
  • कंप्यूटर कार्य का अनुभव (वांछनीय)

भृत्य (Peon)

  • किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 5वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • 2 वर्ष का अनुभव (वांछनीय)

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
21 वर्ष35 वर्ष
  • आयु गणना: 01 जनवरी 2026
  • छत्तीसगढ़ निवासियों को नियम अनुसार अधिकतम 45 वर्ष तक छूट मिल सकती है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गशुल्क
सभी वर्ग₹0

नोट: आवेदन पत्र के साथ 5 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ02 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 मार्च 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

कंप्यूटर ऑपरेटर

चयन मानदंडअंक
शैक्षणिक योग्यता100 अंक
कौशल परीक्षा (टाइपिंग/कंप्यूटर)20 अंक
अनुभवप्रति वर्ष 2 अंक (अधिकतम 20 अंक)

भृत्य (Peon)

  • कक्षा 5वीं के अंकों की मेरिट सूची के आधार पर चयन
  • कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं

आवश्यक दस्तावेज: Required Documents

  • 5वीं / 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • स्नातक प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • कंप्यूटर डिप्लोमा
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय पंजीयन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध)

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को A4 पेपर पर प्रिंट कर लें।
  3. सभी जानकारी साफ-साफ भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की Self-Attested कॉपी संलग्न करें।
  5. फॉर्म पर नवीनतम फोटो लगाएं।
  6. सभी दस्तावेजों को एक बड़े लिफाफे में रखें।
  7. लिफाफे के ऊपर लिखें:
    “आवेदित पद का नाम …… एवं वर्ग …….”
  8. आवेदन को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजें।

आवेदन करने का पता:

जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी
कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग
जिला – दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)

महत्वपूर्ण तिथि: Important Dates

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
आवेदन फॉर्मयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहाँ देखें
विभागीय विज्ञापनडाउनलोड करें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

दंतेवाड़ा जिले में निकली यह भर्ती कम शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। विशेष रूप से 5वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 18 मार्च 2026 से पहले ऑफलाइन आवेदन अवश्य भेज दें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करें।

Also Read: WCD Sakti Assistant Grade Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती में सहायक ग्रेड-03 और भृत्य पदों की सीधी भर्ती 2026, अंतिम तिथि 02 मार्च

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button