Sonam Wangchuk CJP Protest VIDEO: दिल्ली में ‘संसद चलो’ मार्च पर पुलिस का कड़ा पहरा: 20 जुलाई के प्रदर्शन को नहीं मिली मंजूरी, कानून तोड़ने पर होगी जेल

Delhi Police Parliament March Warning: दिल्ली में 20 जुलाई को होने वाले कॉकरोज जनता पार्टी का प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस प्रदर्शन के लिए किसी भी तरह की मंजूरी नहीं दी गई है। सोमवार से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद चाक-चौबंद किया गया है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों और बिना अनुमति भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च को नहीं मिली हरी झंडी, फिर भी करेंगे संसद घेराव

कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में लोगों को जंतर-मंतर पर एकत्र होने के लिए कहा गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठन की तरफ से ऐसे किसी भी जुलूस या प्रदर्शन के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं मांगी गई थी और न ही प्रशासन ने इसकी इजाजत दी है। सत्र के पहले दिन कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कॉकरोज जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया की हम शांति पूर्ण मार्च करने कल सुबह 9 बजे संसद के लिए निकलेंगे।

नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू, पांच से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी है, जिसे पहले सीआरपीसी की धारा 144 कहा जाता था। इस आदेश के तहत जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर पूरे जिले में किसी भी तरह के विरोध मार्च, जुलूस या बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

पब्लिक एडवाइजरी जारी, उल्लंघन करने पर दर्ज होगा केस

पुलिस की तरफ से आम जनता के लिए एक जरूरी हिदायत जारी की गई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि संसद सत्र के दौरान सरकारी दफ्तरों और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अगर कोई भी व्यक्ति धारा 163 के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और अन्य कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

सीमाओं पर कड़ी चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की ली जा रही तलाशी

संसद सत्र के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई गई हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। आपातकालीन स्थितियों के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सीसीटीवी और रिजर्व पुलिस बल से रखी जा रही पैनी नजर

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए केवल जमीनी बल ही नहीं, बल्कि तकनीकी निगरानी का भी सहारा लिया जा रहा है। लुटियंस दिल्ली और संसद के आसपास के सभी संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की हरकत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।

Also Read: E20 Petrol Reality Check VIDEO: क्या सच में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हो रहा है आपकी गाड़ी का इंजन? सरकार ने दिया जवाब

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button