
रायपुर: Dipak Baij letter to CM: प्रदेश में लगातार सामने आ रही नशे से जुड़ी हिंसक घटनाओं पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर रायपुर और धमतरी ट्रिपल मर्डर की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने इन मामलों में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
बैज ने अपराधों में बढ़ोतरी पर जताई चिंता
Dipak Baij letter to CM: अपने पत्र में दीपक बैज ने लिखा है कि राज्य में नशे की बढ़ती उपलब्धता से जुड़ी घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि शराब, नशीली गोलियां, ड्रग्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ प्रदेश में आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशीले पदार्थों की बिक्री पर तत्काल सख्त रोक लगाई जाए।
धमतरी और रायपुर में हाल ही में हुईं दो हत्याएं
Dhamtari Murder Case: बैज ने अपने पत्र में दो ताजा मामलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि धमतरी में ढाबे पर खाना खा रहे रायपुर के तीन युवकों आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश हियाल – की चाकू से हत्या कर दी गई। वहीं रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद डिलीवरी बॉय हेमंत कोठारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Youth Murder Cases CG: बैज का कहना है कि दोनों घटनाओं में मारे गए युवक निर्दोष थे और अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। इन मामलों में अभी तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं दी गई है।

मुआवजा और नौकरी देने की मांग
Compensation Demand 50 Lakhs: दीपक बैज ने सीएम से आग्रह किया कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे उनका जीवन सुरक्षित रह सके।
सरकार से की तत्काल कार्रवाई की अपील
पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि नशे की बढ़ती उपलब्धता और उससे जुड़े अपराधों पर सख्त नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।



