छत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment: “शिक्षक भर्ती नहीं तो आंदोलन”: 1 जून से प्रशिक्षित D.Ed. और B.Ed. अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना, 33 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित D.Ed. और B.Ed. संघ के सैंकड़ों बेरोजगार युवक युवती आज शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अंबेडकर चौक में प्रदर्शन करने पहुंचे। कला संकाय प्रशिक्षित कल्याण संघ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, BJP ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक भर्ती करने की बात कही थी। लेकिन आज तक प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है।

शिक्षक भर्ती आज की न्यूज़ CG: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी तब भी विधानसभा के प्रथम सत्र में तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन आज दिनांक तक एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं हुई है। इसके साथ ही संघ ने मांग की है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद किए जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त होना चाहिए। बेरोजगार युवकों ने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैए की वजह से हम ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मुख्य मांगें:

  1. 33,000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
  2. भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
  3. नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  4. पूर्व प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
  5. अनावश्यक उम्र सीमा प्रतिबंधों को हटाया जाए।
  6. डी.एड./बी.एड. प्रशिक्षणधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए।
  7. नियमित चयन वर्ष तय किया जाए।
  8. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल किया जाए।
  9. भर्ती परीक्षाओं की समयसीमा निश्चित की जाए।

यदि सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इन अभ्यर्थियों ने आगामी चुनावों का बहिष्कार करने और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button