जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, कहा- हो रहा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

रायपुर: Devendra Yadav Meet Chaitanya Baghel: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने गुरुवार को जेल में बंद चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दोनों नेताओं को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

“इलाज नहीं दिया जा रहा, हालात बेहद चिंताजनक”

Chaitanya Baghel jail News: विधायक यादव ने कहा कि कवासी लखमा की आंखों में सूजन और पानी आने की शिकायत है, लेकिन उन्हें अब तक सही इलाज नहीं मिला है। वहीं चैतन्य बघेल को लेकर उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। देवेंद्र यादव ने कहा, “जेल में नए-नए तरीके से प्रताड़ना दी जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”

“देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है”

Kawasi Lakhma in Custody: भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैतन्य बघेल को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भूपेश बघेल की जनहित वाली लड़ाई का हिस्सा हैं।

“जेल के अंदर भी जारी है संघर्ष”

Chaitanya Baghel jail news: विधायक ने कहा कि उन्होंने जब चैतन्य बघेल से मुलाकात की तो उन्हें गर्व हुआ कि वे जेल में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। देवेंद्र यादव ने कहा, “चैतन्य जेल में रहकर भी लड़ाई लड़ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।” इस दौरान उनके साथ विधायक राम कुमार यादव भी मौजूद थे।

शराब घोटाले में बंद हैं चैतन्य बघेल

CG Liquor Scam: गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में न्यायि क हिरासत में भेजा गया है। उनके खिलाफ ED और अन्य एजेंसियों की जांच भी चल रही है।

बीजेपी पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप

Congress vs BJP Chhattisgarh: देवेंद्र यादव ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस समर्थक वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में लाखों वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं और अब यही तरीका छत्तीसगढ़ में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा जानती है कि अब उसके झूठे वादों पर लोग भरोसा नहीं कर रहे, इसलिए अब वे वोट बैंक पर सीधा हमला कर रहे हैं।”

बिहार में बड़ी रैली की तैयारी, छत्तीसगढ़ में सतर्कता बढ़ी

Voter list Name Removal Controversy: देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन मिलकर बिहार में एक बड़ी रैली करेंगे और इन मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे। वहीं उन्होंने आशंका जताई कि छत्तीसगढ़ में भी वोटर लिस्ट से नाम काटने का खेल शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले सोशल मीडिया के जरिये भ्रम फैलाती है, फिर नेताओं को तोड़ती है, और अब वोटरों को निशाना बना रही है।

Also Read: CG Mantrimandal Vistar: 15 अगस्त से पहले साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नाम लगभग तय

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button