VIDEO: DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरा दिन की बैठक शुरू पीएम मोदी और अमित शाह की अध्यक्षता में 12 घंटे चलेगी बैठक

रायपुर LIVE: नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सहित देशभर की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस प्रमुखों के शीर्ष अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:15 बजे IIM रायपुर पहुँचे और रात 8 बजे तक लगातार 12 घंटे की मैराथन बैठक में शामिल रहेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर 4 अहम सत्र

आज की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है, जिसके लिए चार अहम सत्र रखे गए हैं। इन सत्रों में पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा, महिला सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग, जन-आंदोलनों के प्रबंधन के लिए मजबूत तंत्र का निर्माण, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप पर विचार, फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग और सफल अन्वेषण, तथा आतंकवाद प्रतिबंध, रुझान और उपाय जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हो रहा है। राज्यों के डीजीपी इन सत्रों में अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे।

बैठक का मुख्य फोकस: साइबर, आतंकवाद और पुलिस मॉडर्नाइजेशन

पीएम मोदी और अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही बैठक में साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा ढांचा और पुलिस मॉडर्नाइजेशन जैसे प्रमुख बिंदुओं पर गहन चर्चा होगी। इन बैठकों का उद्देश्य देश की सुरक्षा रणनीति को मजबूत करना और पुलिसिंग के तरीकों को आधुनिक बनाना है। रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे और 8:45 बजे रात्रि विश्राम करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान ADG-IG के हाथ में, बदलता स्वरूप

DGP–IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा के पास रहेगी। राज्य पुलिस, केंद्रीय फोर्स और इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच कॉर्डिनेशन संभाला जाएगा। वर्ष 2014 के बाद से इस सम्मेलन का स्वरूप लगातार बदला है, और इसे हर बार अलग जगह आयोजित किया गया है। इसके पहले यह सम्मेलन गुवाहाटी, कच्छ (गुजरात), हैदराबाद, टेकनपुर-ग्वालियर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

Also Read: CG New Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना: हर वर्ष मिलेंगे ₹5000 रूपये, इस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button