धमतरी के होटल में शादी का वादा, फिर इनकार करने पर युवती ने की थी आत्मHत्या मामला सुलझा, धोखेबाज प्रेमी गिरफ्तार

Kawardha Girl Suicide in Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर स्थित एक होटल में कवर्धा निवासी 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के प्रेमी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कवर्धा से धमतरी पहुंची थी युवती, होटल के कमरा नंबर 106 में ठहरी थी

Dhamtari Crime News Update: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम (कवर्धा) जिले की रहने वाली पिंकी मानिकपुरी 24 सितंबर को धमतरी आई थी। वह शहर के होटल सीजी-05 के कमरा नंबर 106 में रुकी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती को अपने प्रेमी टिकेश्वर के अन्य लड़कियों के साथ संबंध होने का शक था। इसी सिलसिले में बात करने और अपने रिश्ते पर स्पष्टता पाने के उद्देश्य से उसने प्रेमी को धमतरी मिलने बुलाया था।

शादी से इनकार और होटल में मारपीट के बाद युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Dhamtari City Kotwali Action: घटना वाले दिन 25 सितंबर की शाम आरोपी टिकेश्वर मिलने के लिए होटल के कमरे में पहुंचा। जब युवती ने उससे शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बात बढ़ने पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ भी उठाया। प्रेमी के इस धोखे और मारपीट की घटना से बुरी तरह आहत होकर युवती ने आरोपी के जाने के बाद होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया बीएनएस की धारा 108 का मामला

Dhamtari CG 05 Hotel Suicide Case: घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। होटल के कमरे की तलाशी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल, पुलिस आगे की जांच में जुटी

धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर साहू (22 वर्ष) के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है ताकि आरोपी के खिलाफ अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके।

Also Read: आपत्तिजनक पोस्ट मामले में इस शर्त पर मिली आकांक्षा टोप्पो को जमानत, कल जेल से मिलेगी रिहाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button