
धमतरी: Dhamtari Music Teacher Recruitment: धमतरी जिले के पीएमश्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा पहली से बारहवीं तक के लिए यह भर्ती राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर की स्वीकृति के बाद की जा रही है।
इंटरव्यू 29 अगस्त को, बीआरसी कार्यालय में
PM Shri School vacancy 2025: जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू रखा गया है। इंटरव्यू बीआरसी कार्यालय, रुद्री रोड, धमतरी में होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को तय प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर इंटरव्यू के दिन खुद उपस्थित होना होगा। तय समय के बाद पहुंचे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निश्चित मानदेय पर मिलेगी नौकरी
Walk-in interview Dhamtari: संगीत प्रशिक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को निश्चित मानदेय पर कार्य करना होगा। यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर होगी और पूरी प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी।
Teaching job Dhamtari 2025: जो भी उम्मीदवार इस अवसर के लिए पात्र और इच्छुक हैं, उन्हें तय तारीख और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।



