Dhamtari Placement Camp 2025: धमतरी में 25 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप, 410 पदों पर होगी सीधी भर्ती

धमतरी: Dhamtari Placement Camp 2025: युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, धमतरी की ओर से 25 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर में चलेगा।

Placement Camp 2025: इस कैंप में निजी कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग एजेंट, असिस्टेंट सुपरवाइजर सहित कुल 410 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

विवरणजानकारी
तारीख25 अगस्त 2025 (रविवार)
समयसुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थानजिला रोजगार कार्यालय, धमतरी
कुल पदों की संख्या410 पद
उपलब्ध पदसिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग एजेंट, असिस्टेंट सुपरवाइजर
योग्यता8वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, MBA
चयन प्रक्रियासीधा साक्षात्कार (इंटरव्यू)
आवश्यक दस्तावेज़ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, तकनीकी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट फोटो

आठवीं से लेकर MBA पास युवा हो सकते हैं शामिल

Private Sector Jobs: जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि प्लेसमेंट कैंप में आठवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और एमबीए पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ मूल दस्तावेजों के साथ ही उनकी छायाप्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।

Dhamtari 12th Pass Jobs: यह कैंप उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में हैं। अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं।

Also Read: Dhamtari Music Teacher Recruitment: धमतरी में पीएमश्री स्कूलों के लिए संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू 29 अगस्त को

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button