Dhamtari Police Transfer: धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Dhamtari Police Transfer List: धमतरी जिले की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जारी किए गए इस आदेश के तहत कुल 17 पुलिस कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना तय की गई है। इनमें 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 15 आरक्षक शामिल हैं। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देनी होगी।

स्थानांतरित अधिकारियों एवं आरक्षकों की पूरी सूची

Dhamtari News: पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक /पुज0/धम0/स्थापना/एम – 1011/2026 के अनुसार सभी 17 कर्मचारियों को अस्थाई रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को सूचना और आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।

क्र. सं.पुलिसकर्मी का नाम एवं पदवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना स्थल
1सउनि शिवनारायण कुर्रेथाना नगरीरक्षित केंद्र धमतरी
2सउनि नीरज दुबेथाना सिटी कोतवाली धमतरीचौकी बिरेझर
3आरक्षक 488 गजेंद्र टंडनथाना भखाराथाना धमतरी
4आरक्षक 537 गोपाल चंद्राकरथाना कुरूदथाना धमतरी
5आरक्षक 862 कुमेश साहूरक्षित केंद्र धमतरी (संबद्ध नक्सल सेल)थाना धमतरी
6आरक्षक 613 बलराम सिन्हारक्षित केंद्र धमतरी (चौकी करेलीबड़ी)थाना नगरी
7आरक्षक 547 मनोहर गायकवाड़चौकी करेलीबड़ीथाना नगरी
8आरक्षक 360 अजय गिरीथाना मगरलोडचौकी बिरेझर
9आरक्षक 833 अंशूल रावथाना भखाराथाना कुरूद
10आरक्षक 872 पूनमचंद सेनथाना कुरूद (सूचना संकलन)रक्षित केंद्र धमतरी
11आरक्षक 832 पूनम सोनवानीथाना मगरलोड (सूचना संकलन)थाना कुरूद (सूचना संकलन)
12आरक्षक 300 राजेश ध्रुवचौकी करेलीबड़ीथाना मगरलोड (सूचना संकलन)
13महिला आरक्षक 551 लता साहूथाना अर्जुनीरक्षित केंद्र धमतरी (संबद्ध नक्सल सेल)
14आरक्षक 394 लुकेश ठाकुरथाना अर्जुनी (सीसीटीएनएस)थाना मेचका (सीसीटीएनएस)
15आरक्षक 388 दिनेश रात्रेथाना मेचका (सीसीटीएनएस)थाना अर्जुनी (सीसीटीएनएस)
16आरक्षक 427 महाबली सलामथाना नगरी (सीसीटीएनएस)थाना अर्जुनी (सीसीटीएनएस)
17आरक्षक 2025 (डीएसएफ) गेंदराम मरकामरक्षित केंद्र धमतरीथाना नगरी (संबद्ध अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय)

Also Read: मेघा पुल के पास महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर हैवानियत, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button