
Dhamtari RTE Admission 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार (RTE) एक्ट के तहत निशुल्क दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। 31 जुलाई 2025 को आरटीई एडमिशन की दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें कुल 142 बच्चों का चयन हुआ। लेकिन इस बार 1360 आवेदन रद्द होने से कई पालकों को मायूसी हाथ लगी है।
पहले और दूसरे चरण में कुल 3808 आवेदन, 903 बच्चों का हुआ चयन
RTE selected students 2025: आरटीई के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर इस बार धमतरी में कुल 3808 आवेदन प्राप्त हुए। जांच के दौरान:
- 79 आवेदन अपूर्ण
- 40 आवेदन डुप्लिकेट या मिलते-जुलते
- 1360 आवेदन अस्वीकृत
RTE Application Process 2025: इस प्रक्रिया के बाद कुल 903 बच्चों का चयन किया गया है, लेकिन इनमें से 124 बच्चे अभी तक स्कूल नहीं पहुंचे हैं। वहीं, 1149 बच्चों को आवेदन के बावजूद सीट नहीं मिली।
पांच साल में घट गईं 525 सीटें, पालकों की बढ़ी परेशानी
RTE School list: धमतरी जिले में 225 निजी स्कूल संचालित हैं, लेकिन केवल 197 स्कूलों ने RTE के तहत नामांकन स्वीकारा है। नियमों के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को अपनी कुल सीटों का 25% हिस्सा RTE के लिए आरक्षित करना होता है। लेकिन स्कूलों की घटती संख्या और भागीदारी के चलते सीटों में भी लगातार गिरावट आ रही है।
पिछले 5 वर्षों में RTE सीटों की स्थिति कुछ इस तरह रही:
- 2020-21: 1617 सीट
- 2021-22: 1603 सीट
- 2022-23: 1166 सीट
- 2023-24: 1126 सीट
- 2024-25: 1133 सीट
- 2025-26: 1092 सीट
यानि पांच सालों में कुल 525 सीटें कम हो चुकी हैं, जिसका सीधा असर गरीब पालकों और बच्चों पर पड़ा है।
इस बार पालकों को मिला दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका
RTE Admission Claim Objection: RTE एडमिशन प्रक्रिया में पहली बार पालकों को आवेदन रद्द होने पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जा रहा है। राज्य शासन ने 1 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक दावा-आपत्ति मंगाने की प्रक्रिया शुरू की है।
Dhamtari Private School Admission: अगर पालक इस दौरान अपनी आपत्ति दर्ज करते हैं और छात्र पात्र पाया जाता है, तो उसे निजी स्कूल में प्रवेश मिल सकता है। यह फैसला शिक्षा में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।



