Dhamtari School Viral Reel: धमतरी स्कूल में रील बनाना पड़ा महंगा: शूटिंग के दौरान वायरल वीडियो पर मचा बवाल, कलाकार ने मांगी माफी, देखे वीडियो

Dhamtari School Viral Reel: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के देवपुर हाई स्कूल के सामने फिल्म की शूटिंग के दौरान बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बन गई। स्कूल परिसर के सामने शूट हुई इस रील को लेकर ग्रामीणों और छात्रों में नाराजगी देखी गई, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

स्कूल ने दी थी शूटिंग की अनुमति, रील की नहीं

Dhamtari School News: स्कूल प्राचार्य केपी साहू ने मामले में स्पष्ट किया कि मई-जून महीने में फिल्म की शूटिंग के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति से अनुमति ली गई थी। हालांकि, रील बनाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि रील में दिख रहे कलाकार स्कूल के छात्र नहीं हैं और उनके द्वारा पहनी गई ड्रेस भी स्कूल की यूनिफॉर्म नहीं है।

कलाकार ने मांगी माफी, बताया फिल्म का उद्देश्य

Manish Banjare: विवाद बढ़ने के बाद कलाकार मनीष बंजारे ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि फिल्म बच्चों के सपनों पर आधारित है और शूटिंग के समय बाल कलाकार के परिजन भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग या स्कूल का इससे कोई संबंध नहीं है।

शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, मांगा स्पष्टीकरण

Dhamtari News: घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। प्राचार्य ने अपने जवाब में कहा कि रील और फिल्म से स्कूल या शिक्षा विभाग का कोई संबंध नहीं है।

वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है, और लोग लेकिन कलाकार की ओर से मांगी गई माफी के बाद मामला फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है।

देखें वीडियो –

Also Read: CG School Viral Reel: अभनपुर के स्कूल में रीलबाजी : छात्रों ने रोमांटिक गाने पर बनाया रील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button