Husband Kills Wife: धमतरी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हसिया से रेता गला

धमतरी। Husband Kills Wife: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज तीन महीने बाद ही एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।

हंसिए से काटा पत्नी का गला

घटना नगरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा की है। जानकारी के मुताबिक, 10 जून की सुबह करीब 11 बजे धनेश्वर पटेल (26 वर्ष) ने अपनी पत्नी मिनाक्षी पटेल की हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त आरोपी के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। अकेले में मौका पाकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया आरोपी को गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही नगरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

शक बना हत्यारा

नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि आरोपी धनेश्वर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी अगर किसी के साथ बाहर जाती थी तो वह विवाद करने लगता था। यह शक इस कदर बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी की जान ही ले ली।

मृतका का मायका मुजगहन, शादी को हुए थे सिर्फ 3 महीने

मृतका मिनाक्षी पटेल का मायका धमतरी जिले के मुजगहन गांव में है। महज तीन महीने पहले ही धनेश्वर और मिनाक्षी की शादी हुई थी। किसी को क्या पता था कि इतनी जल्दी यह रिश्ता खून में बदल जाएगा।

अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कोशिश की जा रही है कि हत्या की असल वजह को पूरी तरह से समझा जा सके। मगर जो भी हो, एक नई-नवेली दुल्हन की इस दर्दनाक मौत ने इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Also Read: Korba Wife Neela Drum Threat: ‘नीले ड्रम’ की धमकी देकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, बच्चों की हालत रो-रोकर खराब, पति बोला—”लव मैरिज मत करना, सब कुछ बर्बाद हो जाता है”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button