Dhamtari Road Accident: धमतरी में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, पूर्व सरपंच की मौत

नगरी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में खम्हरिया गांव के पूर्व सरपंच पूरन नेताम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय पूरन नेताम बाइक से कहीं जा रहे थे। सांकरा मोड़ मुक्तिधाम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आईं। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसा

हादसों का बना रहता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांकरा मोड़ के आसपास अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क की स्थिति और मोड़ की बनावट के कारण यहां वाहनों के फिसलने या नियंत्रण खोने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा सुधार की मांग फिर से उठने लगी है।

Also Read: CG Board Exam Time Table 2025: सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी: इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएँ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button