Makhana Farmingin in Dhamtari: धमतरी बनेगा मखाना उत्पादन का हब, 200 एकड़ में होगी खेती, “धनहा धमतरी” ब्रांड से बढ़ेगी राष्ट्रीय पहचान

धमतरी। Makhana Farmingin in Dhamtari: बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला मखाना उत्पादन में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा की दूरदर्शिता और सक्रिय पहल के चलते जिले में 200 एकड़ क्षेत्र में मखाने की खेती का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस परियोजना से खासकर निषाद समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य है।

Dhamtari News: नगरी विकासखंड के सांकरा गांव में 100 एकड़ क्षेत्र में तालाब बनाकर मखाना की खेती की जाएगी, जबकि अन्य हिस्सों में भी जल स्रोतों का उपयोग कर उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां पहले कमल ककड़ी की खेती होती थी, अब उन क्षेत्रों में मखाने की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है।

कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मिलकर न सिर्फ मखाना उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि इसकी प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी फोकस कर रहे हैं। “धनहा धमतरी” नाम से मखाने की ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग की योजना बनाई जा रही है, जिससे जिले को राष्ट्रीय पहचान मिल सके।

Makhana Farming: हाल ही में कलेक्टर ने ग्राम छाती के तालाबों का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों से खेती की तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय किसानों को मखाना उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें प्रशिक्षण तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

Also Read: CG Savanahi Tihar: सवनाही तिहार: सदियों पुरानी अनोखी परंपरा, सावन का यह महीना भूत-प्रेत, नजर-टोना और अनदेखी शक्तियों के प्रभाव का समय

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button