Dhamtari Zila Panchayat Block Coordinator Vacancy 2025: जिला पंचायत धमतरी में संविदा पद पर भर्ती: पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड समन्वयक की भर्ती

धमतरी। Dhamtari Zila Panchayat Block Coordinator Vacancy 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत धमतरी द्वारा विकासखंड समन्वयक (संविदा) PMAY-G Contractual Job पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे पहले जारी चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति व प्रतीक्षा सूची समाप्त हो जाने के कारण अब इस पद के लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया गया है।

विकासखंड समन्वयक पद हेतु भर्ती विवरण (जिला पंचायत धमतरी): Zila Panchayat Dhamtari PMAY-G Contractual Bharti

विकासखंड समन्वयक पद हेतु भर्ती विवरण (जिला पंचायत धमतरी): PMAY-G Block Coordinator Recruitment Details

श्रेणीविवरण
पदनामविकासखंड समन्वयक (संविदा)
विकासखंडमगरलोड
वर्गवार आरक्षणअनारक्षित– 1 पद
कुल पद1
वेतनमान₹39,875/- प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता– B.E./B.Tech न्यूनतम 60% अंकों के साथ- या स्नातकोत्तर उपाधि (60%)
अनुभव आवश्यकन्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव (शासकीय/गैर-शासकीय योजनाओं में) अनिवार्य
प्राथमिकता– शैक्षणिक संस्थानों में अनुभव- निर्माण कार्य से जुड़ा अनुभव
आवेदन की अंतिम तिथि18 अगस्त 2025, शाम 05:30 बजे तक
आवेदन का माध्यमकेवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट
चयन प्रक्रियामेरिट + कौशल परीक्षा + साक्षात्कार के आधार पर
विभागीय वेबसाइटwww.dhamtari.nic.in
जारी तिथि01 अगस्त 2025

रिक्त पदों का विवरण: Magarlod Janpad Vacancy 2025

पदनामविकासखंडवर्गपदों की संख्या
विकासखंड समन्वयकमगरलोडअनारक्षित1

वेतनमान व नियुक्ति की शर्तें: Dhamtari Block Coordinator Salary

श्रेणीविवरण
वेतनमान₹39,875/- प्रतिमाह (संविदा स्तर पर निर्धारित)
नियुक्ति अवधिअधिकतम 3 वर्ष (कार्य प्रदर्शन व आवश्यकता के अनुसार 1 वर्ष का विस्तार संभव)
सेवा की प्रकृतिपूर्णत: संविदा आधारित – पेंशन, ग्रेच्युटी या स्थायी नियुक्ति का कोई दावा नहीं

शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E./B.Tech में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण
    या
    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
  2. शासकीय/गैर-शासकीय योजनाओं में कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव।
  3. निर्माण कार्य या शैक्षणिक संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. कार्य अनुभव प्रमाण हेतु वेतन पर्ची/बैंक स्टेटमेंट आवश्यक।

मेरिट सूची हेतु मूल्यांकन मापदंड: Block Coordinator PMAY G Job Dhamtari

मापदंडअधिकतम अंक
हायर सेकेंडरी प्रतिशत (20%)20
शैक्षणिक योग्यता प्रतिशत (30%)30
कार्य अनुभव (प्रति वर्ष 4 अंक, अधिकतम 5 वर्ष)20
कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा20
साक्षात्कार10
कुल100

आवेदन प्रक्रिया: Application Process

  • आवेदन का माध्यम: केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा। व्यक्तिगत, ई-मेल अथवा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • पता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी (छ.ग.)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025, शाम 05:30 बजे तक।
  • लिफाफे पर स्पष्ट रूप से पद का नाम लिखा होना चाहिए, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश: Important instructions

  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 35 वर्ष (01.08.2025 की स्थिति में)।
  • निवास प्रमाण पत्र: छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य। प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें।
  • जाति प्रमाण पत्र: केवल स्थायी जाति प्रमाण पत्र मान्य होगा।
  • दस्तावेज: सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
  • विवाह एवं संतान नीति:
    • 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान वाले अभ्यर्थी अपात्र होंगे।
    • पूर्व विवाह जीवित स्थिति में पुनर्विवाह करने वाले अभ्यर्थी भी नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया: Selection Process

  • सभी पात्र आवेदकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन मेरिट + कौशल परीक्षा अंकों के आधार पर होगा।
  • सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले को नियुक्ति दी जाएगी, जबकि 5 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
व्यापम / जिला पंचायत वेबसाइटwww.dhamtari.nic.in
विभागीय विज्ञापनडाउनलोड करें
ऑफलाइन आवेदन फार्मडाउनलोड करें
अन्य सरकारी नौकरी अपडेटक्लिक करें

Also Read: Bilaspur High Court Vacancy 2025: बिलासपुर हाईकोर्ट में निकली बम्पर भर्ती: 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, 35 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button